माननीय महापौर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तैयारियों को लेकर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*

स्वतंत्रता दिवस 2026 के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर आज कार्यालय सभा प्रशाल में माननीय महापौर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में माननीय उप महापौर, नगर आयुक्त, सहायक अभियंता, नगर प्रबंधक, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी, सभी कनीय अभियंता, पर्यवेक्षक, स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं बिजली प्रसारक सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त सशक्त स्थायी समिति के सदस्य *नितेश कुमार सिंह, आलोक कुमार वर्मा, प्रमोद महतो, विपिन बिहारी चौबे, मंजू देवी एवं सलीम अंसारी* भी बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, आयोजन स्थल की व्यवस्था, आवश्यक मरम्मत एवं अन्य तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई। माननीय महापौर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने तथा समारोह के दौरान बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव एवं सम्मान का पर्व है। अतः समारोह के आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए तथा सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए तैयारियों को समय पर पूरा करें।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल, व्यवस्थित एवं गरिमामय बनाने के लिए आवश्यक सहयोग एवं समन्वय सुनिश्चित करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *