कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहरण कांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 जिंदा कारतूस बरामद

कटिहार। नगर थाना क्षेत्र में हुए अपहरण के मामले में कटिहार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त 2026 को कालीपाड़ा रहमत कॉलोनी निवासी राहुल कुमार राय ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर अपने पुत्र के कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण किए जाने की सूचना दी थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कटिहार एसपी के निर्देश पर सदर-1 एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम यानी SIT का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर अमला टोला में छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मामले में संलिप्त तीन आरोपियों—हेमंत कुमार दोलानी, रौशन कुमार और विकास कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी कटिहार नगर थाना और बरारी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक मोबाइल बरामद किया गया है। इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 904/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी: 3 जिंदा कारतूस, 1 खोखा और 1 मोबाइल फोन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *