कटिहार में नशे के खिलाफ सेमापुर पुलिस की कार्रवाई, नशे की हालत में 4 आरोपी गिरफ्तार
कटिहार। जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सेमापुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में कुल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की कार्रवाई के बाद गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के सेवन और उससे जुड़े मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
कटिहार पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार और सेवन पर लगाम लगाने की दिशा में पुलिस की सक्रियता सामने आई है।










