कटिहार में शराब के खिलाफ आबादपुर पुलिस की कार्रवाई, 30 लीटर देसी शराब के साथ 3 गिरफ्तार
कटिहार। जिले में शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आबादपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को 30 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, शराब के नशे में पाए गए 2 अन्य व्यक्तियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इस प्रकार आबादपुर थाना पुलिस की कार्रवाई में कुल 3 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
शराब के अवैध कारोबार और सेवन के खिलाफ कटिहार पुलिस का अभियान लगातार जारी है।










