सुपौल में जिलाधिकारी का जन संवाद, 27 फरियादियों की समस्याएं सुनीं

सुपौल। आज दिनांक 10 अगस्त 2026, सोमवार को समाहरणालय, सुपौल में जिलाधिकारी श्री सावन कुमार, भा.प्र.से. की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जन संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने आमजनों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 27 आवेदन पत्र प्राप्त हुए।

जिलाधिकारी ने प्राप्त सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जन संवाद के माध्यम से आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला। जिला प्रशासन की ओर से प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया पर भी नजर रखने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *