सुपौल में जिलाधिकारी की साप्ताहिक समीक्षा बैठक, योजनाओं और जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन के निर्देश
सुपौल। 10 अगस्त 2026 को समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिलाधिकारी श्री सावन कुमार, भा.प्र.से. की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साप्ताहिक सोमवारीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान न्यायालय वाद, दाखिल-खारिज, जिला जनता दरबार, जन संवाद सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का ससमय और नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी न हो।
बैठक में अपर समाहर्त्ता, आपदा प्रबंधन मो. तारीक, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा श्री विकास कुमार कर्ण, वरीय उप समाहर्त्ता श्रीमती पुष्पा कुमारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं, जिला मुख्यालय से बाहर पदस्थापित पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।










