किशनगंज में पुलिस अधीक्षक की जन सुनवाई, फरियादियों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
किशनगंज। 10 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक, किशनगंज द्वारा पुलिस कार्यालय में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान आम नागरिकों की ओर से प्रस्तुत विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरतापूर्वक सुना।
प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को प्रत्येक मामले में निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम लोगों की शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन किया जाए, ताकि फरियादियों को समय पर न्याय और आवश्यक पुलिस सहायता उपलब्ध हो सके।
जन सुनवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन और आम नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ शिकायतों के त्वरित समाधान पर भी जोर दिया गया।
#Kishanganj #KishanganjPolice #BiharPolice #PoliceJanSunwai #जनसुनवाई #पुलिस_अधीक्षक #किशनगंज #जनसमस्या #त्वरित_कार्रवाई #BiharPolice #HainTaiyarHum #DigPurnea #KTNNews #KTNNewsBihar










