अभिषेक बनर्जी को SC से राहत, सितंबर में 3 हफ्ते विदेश जा सकेंगे
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कथित हेट स्पीच मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट की ओर से यात्रा प्रतिबंध में राहत नहीं मिलने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें विदेश जाने की अनुमति दे दी है।
सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को आंखों के इलाज के लिए सितंबर में तीन सप्ताह के लिए विदेश यात्रा की मंजूरी दी है। हालांकि, उनके विदेश जाने पर कुछ शर्तें भी लागू रहेंगी।
अभिषेक बनर्जी केवल अपने राजनयिक पासपोर्ट पर ही विदेश यात्रा कर सकेंगे। इसके अलावा उन्हें विदेश रवाना होने से पहले अपनी यात्रा से जुड़ा पूरा विवरण संबंधित अधिकारियों को देना होगा।
सुप्रीम कोर्ट की इस अनुमति के बाद अब अभिषेक बनर्जी सितंबर में अपने आंखों के इलाज के लिए विदेश जा सकेंगे। मामले में कोर्ट की ओर से तय शर्तों का पालन करना उनके लिए जरूरी होगा।










