86 हैंड ग्रेनेड के साथ आतंकी मॉड्यूल का सदस्य गिरफ्तार

15 अगस्त से पहले पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने भारत में आतंकी हमले की साजिश का पर्दाफाश करते हुए पाकिस्तान समर्थित ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल यानी BKI से जुड़े मॉड्यूल का हिस्सा बताया जा रहा है। आरोपी के कब्जे से 86 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।

पुलिस को आशंका है कि इन हथियारों का इस्तेमाल देश में किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए किया जा सकता था। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि ये हैंड ग्रेनेड कहां से लाए गए थे, इन्हें किसे पहुंचाया जाना था और इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई से संभावित आतंकी हमले की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम करने का दावा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *