2027 वर्ल्ड कप में वापसी को तैयार भुवनेश्वर कुमार!
वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर टीम इंडिया में एक बार फिर सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी की चर्चा तेज हो गई है। शानदार प्रदर्शन के बाद फैंस भी उन्हें भारतीय टीम में दोबारा देखने की मांग कर रहे हैं।
इस बीच भुवनेश्वर कुमार ने भी 2027 वर्ल्ड कप को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ कहा कि अगर उन्हें टीम इंडिया में वापसी के लिए कॉल आता है, तो वह इसे क्यों ठुकराएंगे। भुवनेश्वर के मुताबिक, वह भारतीय टीम में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
भुवनेश्वर कुमार का अनुभव भारत के लिए काफी अहम रहा है। वहीं, IPL 2026 में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया और RCB को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
अब नजरें इस बात पर हैं कि क्या भुवनेश्वर कुमार अपने प्रदर्शन के दम पर 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह बना पाएंगे। अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया के गेंदबाजी आक्रमण को उनका अनुभव काफी मजबूती दे सकता है।










