PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
नई दिल्ली से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी NCP के शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सांसद सुप्रिया सुले करेंगी।
प्रधानमंत्री मोदी के साथ होने वाली इस बैठक को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से शरद पवार गुट के NDA में शामिल होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में सांसदों की प्रधानमंत्री से मुलाकात को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।
हालांकि, इस बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा होगी, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, परिसीमन बिल समेत सरकार के अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों पर संसद में चर्चा के बीच यह मुलाकात और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह मुलाकात सिर्फ संसदीय मुद्दों तक सीमित रहेगी या इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक संदेश भी है। बैठक के बाद सामने आने वाले बयानों पर सभी की नजरें रहेंगी।










