HBD जैकलीन फर्नांडिस: श्रीलंका की ब्यूटी, सलमान पर जान छिड़कती हैं!

श्रीलंका में जन्मी बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस आज अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। जैकलीन ने साल 2009 में फिल्म ‘अलादीन’ से बॉलीवुड में कदम रखा था और इसके बाद अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई।

जैकलीन की सलमान खान के साथ दोस्ती भी अक्सर सुर्खियों में रहती है। एक्ट्रेस कई मौकों पर सलमान के प्रति अपना भरोसा जाहिर कर चुकी हैं। इसके अलावा साजिद खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनके नाम को लेकर भी चर्चाएं हुईं।

वहीं, सुकेश चंद्रशेखर मामले की वजह से भी जैकलीन लंबे समय तक सुर्खियों में रही हैं। हालांकि, अपनी फिल्मों और ग्लैमरस सोशल मीडिया पोस्ट्स के चलते वह लगातार फैंस के बीच चर्चा में बनी रहती हैं।

जन्मदिन के मौके पर फैंस जैकलीन को सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *