पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी बाल-बाल बच गए। उनका हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी और खराब मौसम के कारण कोलाघाट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

बताया जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी कोलकाता से पश्चिम मेदिनीपुर के केशपुर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हेलिकॉप्टर में तकनीकी समस्या सामने आई। खराब मौसम के बीच सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलिकॉप्टर को कोलाघाट में उतारने का फैसला लिया गया।

हेलिकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग के बाद शुभेंदु अधिकारी सड़क मार्ग से केशपुर के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में हलचल मच गई। हालांकि, इमरजेंसी लैंडिंग के बाद शुभेंदु अधिकारी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *