‘चर्चा के लिए तैयार हैं, फिर राहुल गांधी क्यों भाग रहे?’ कंगना रनौत का विपक्ष पर हमला

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में जारी हंगामे को लेकर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।

कंगना रनौत ने आरोप लगाया कि पहले विपक्ष ने सदन में हंगामा किया और अब जब सरकार चर्चा के लिए तैयार है, तो राहुल गांधी इससे बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सुनने के लिए तैयार नहीं हैं, तो संसद कैसे चलेगी।

कंगना ने विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश जनता विपक्ष की कथित करतूतों को देख रही है। उन्होंने दावा किया कि इस बार विपक्ष ने संसद को एक दिन भी सुचारू रूप से नहीं चलने दिया, जो शर्मनाक है।

संसद में विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार टकराव देखने को मिल रहा है। विपक्ष जहां सरकार से कई मुद्दों पर जवाब मांग रहा है, वहीं सत्ता पक्ष विपक्ष पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *