हर घर तिरंगा अभियान को लेकर नगर निगम में समीक्षा बैठक, तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

कटिहार, 11 अगस्त 2026। हर घर तिरंगा अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार शाम 4 बजे सभा प्रशाल, नगर निगम कटिहार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अभियान की तैयारियों, कार्ययोजना और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने तथा अधिक से अधिक आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में कनिष्ठ अभियंता अजय सिंह, APSWMO नूर अली, नगर प्रबंधक एवं सहायक अभियंता सुश्री बिनीता सहित संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से आम नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत किया जाएगा। अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *