कटिहार में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार; 197.45 लीटर शराब बरामद

 

कटिहार। जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार कटिहार मद्य निषेध टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब के खिलाफ व्यापक कार्रवाई करते हुए कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 197.45 लीटर शराब के साथ एक टोटो, एक बाइक और एक साइकिल भी जब्त की गई।

नगर थाना क्षेत्र के नया टोला फुलवारी से आरती देवी को 36.750 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं सर तुलसी कॉलेज के पास विक्रम कुमार को बाइक पर 12.975 लीटर विदेशी शराब ले जाते पकड़ा गया।

मनिहारी थाना क्षेत्र के हंसवर से मुकेश ऋषि, अंकज यादव और बीरबल कुमार को टोटो में 74 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी थाना क्षेत्र के ओलिपुर से अखिलेश कुमार सिंह को साइकिल से 30 लीटर चुलाई शराब ले जाते पकड़ा गया।

कड़वा थाना क्षेत्र के कानहोर से सिकंदर शर्मा के पास से 15 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई। कोढ़ा थाना क्षेत्र के नक्कीपुर से शीला देवी को 9 लीटर बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया।

वहीं सूदानी थाना क्षेत्र के बसंतपुर से शिबू राय के पास से 8.7 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मनसाही थाना क्षेत्र के कौवाबाड़ी से दिलीप हांसदा को 6 लीटर चुलाई शराब और कजरा बसंतपुर से प्रदीप उरांव को 5 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

मद्य निषेध टीम के अनुसार पूरी कार्रवाई में 67.425 लीटर विदेशी शराब और 130 लीटर चुलाई शराब, कुल 197.425 लीटर शराब बरामद हुई। इसके अलावा एक टोटो, एक बाइक और एक साइकिल भी जब्त की गई है।

पुलिस और मद्य निषेध टीम की ओर से शराब के अवैध कारोबार एवं तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *