फलका थाना हत्याकांड का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन, 3 आरोपी गिरफ्तार

 

कटिहार। कटिहार पुलिस ने फलका थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का सफल उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 7 अगस्त 2026 को नीला कुमारी पति कंचन कुमार, निवासी एसएचओ गोपालपट्टी थाना फलका, ने अपने पुत्र प्रीतम कुमार उर्फ गोलू कुमार की हत्या अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किए जाने को लेकर लिखित आवेदन दिया था। इस मामले में फलका थाना कांड संख्या 198/26 दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कटिहार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलीप कुमार पिता वीरो मंडल, दीपक कुमार पिता वीरो मंडल और साजन कुमार पिता छट्टू मंडल, सभी निवासी साओ सोहदा थाना फलका, जिला कटिहार के रूप में हुई है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। वहीं पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दिलीप कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ फलका थाना कांड संख्या 95/25, दिनांक 12 अगस्त 2025, धारा 140(2) बीएनएसओ के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रतर कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *