साइबर मंगलवार के तहत महिला कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम

कटिहार। साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को कटिहार महिला कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक, कटिहार के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक (साइबर), कटिहार ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के विभिन्न उपायों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, OTP और बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराध सहित अन्य डिजिटल धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

पुलिस की ओर से छात्राओं से अपील की गई कि साइबर अपराध का शिकार होने पर घबराएं नहीं और तत्काल इसकी सूचना संबंधित साइबर थाना/पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *