YouTube से कमाई होगी मुश्किल! 2027 से Monetization के लिए दोगुना करना होगा काम

YouTube पर चैनल बनाकर कमाई करने वाले नए क्रिएटर्स के लिए बड़ा बदलाव सामने आया है। प्लेटफॉर्म ने YouTube Partner Program (YPP) के तहत विज्ञापन और YouTube Premium से कमाई के लिए जरूरी शर्तों को और सख्त करने का ऐलान किया है।

1 फरवरी 2027 से नए क्रिएटर्स को Monetization के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा व्यूज या वॉच टाइम पूरा करना होगा। नए नियमों के तहत 1,000 सब्सक्राइबर्स के साथ क्रिएटर को पिछले 365 दिनों में 8,000 घंटे का क्वालिफाइड पब्लिक वॉच टाइम या पिछले 90 दिनों में 2 करोड़ क्वालिफाइड Shorts व्यूज हासिल करने होंगे।

फिलहाल YouTube पर फुल विज्ञापन रेवेन्यू के लिए 1,000 सब्सक्राइबर्स के साथ 4,000 घंटे का वॉच टाइम या 90 दिनों में 1 करोड़ Shorts व्यूज की जरूरत होती है। यानी नए नियम लागू होने के बाद दोनों प्रमुख thresholds दोगुने हो जाएंगे।

1,000 Subscribers की शर्त में बदलाव नहीं

YouTube ने सब्सक्राइबर्स की न्यूनतम सीमा को फिलहाल पहले की तरह 1,000 ही रखा है। हालांकि, केवल 1,000 सब्सक्राइबर्स पूरे करने से विज्ञापन से कमाई शुरू नहीं होगी। इसके साथ ऊपर बताए गए वॉच टाइम या Shorts views में से किसी एक लक्ष्य को पूरा करना जरूरी होगा।

Shorts Creators के लिए भी नया नियम

Shorts से कमाई कर रहे क्रिएटर्स के लिए भी YouTube ने नया प्रावधान किया है। 1 फरवरी 2027 से Shorts revenue sharing के लिए पिछले 90 दिनों में 1 करोड़ क्वालिफाइड Shorts views बनाए रखना जरूरी होगा। हालांकि, यह शर्त पूरी न होने पर चैनल को सीधे YPP से हटाने की बात नहीं है।

नए क्रिएटर्स पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

इस बदलाव का सबसे बड़ा असर उन लोगों पर पड़ सकता है जो नया YouTube चैनल शुरू कर रहे हैं और जल्दी Monetization हासिल करना चाहते हैं। अब केवल एक-दो वायरल वीडियो के दम पर विज्ञापन रेवेन्यू के लिए पात्र बनना पहले से मुश्किल होगा।

YouTube का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य ऐसे क्रिएटर्स को बेहतर तरीके से पुरस्कृत करना है जो लगातार दर्शकों के साथ जुड़ाव बनाए रखते हैं।

क्या मौजूदा YouTubers भी प्रभावित होंगे?

जो क्रिएटर्स पहले से YouTube Partner Program में शामिल हैं, उनके लिए नए चैनल की तरह 8,000 घंटे या 2 करोड़ Shorts views वाला प्रवेश नियम लागू नहीं होगा। हालांकि, Shorts से कमाई जारी रखने और YPP की अन्य शर्तों से जुड़े नए नियम मौजूदा क्रिएटर्स को भी प्रभावित कर सकते हैं।

कुल मिलाकर, 2027 से YouTube पर विज्ञापन के जरिए कमाई शुरू करना नए क्रिएटर्स के लिए पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण होने वाला है। इसलिए नए चैनलों के लिए लगातार क्वालिटी कंटेंट बनाना और ऑडियंस को जोड़कर रखना पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *