मुगलसराय में फल-सब्जी कारोबारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

मुगलसराय में फल-सब्जी कारोबारियों ने अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। एसोसिएशन अध्यक्ष चौधरी नारायण प्रसाद सोनकर के नेतृत्व में शुरू हुए इस आंदोलन में व्यापारियों ने मांगें पूरी होने तक कारोबार बंद रखने की बात कही है।

व्यापारियों की प्रमुख मांगों में स्थायी फल-सब्जी मंडी और वेंडिंग जोन का निर्माण, फल-सब्जी जैसे कच्चे माल को नो-एंट्री से मुक्त करना समेत अन्य मांगें शामिल हैं।

व्यापारियों का कहना है कि वे पिछले करीब 20 वर्षों से अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। इसी के विरोध में कारोबारियों ने अनिश्चितकालीन धरने का फैसला लिया है।

व्यापारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, धरना और कारोबार बंद रखने का आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *