पुलिस केंद्र कटिहार पहुंचे SP, जवानों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
लाइन डे पर SP ने किया पुलिस केंद्र का निरीक्षण, पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं
कटिहार में लाइन डे के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को पुलिस केंद्र कटिहार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना। जवानों ने अपनी समस्याओं से एसपी को अवगत कराया, जिसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने पुलिसकर्मियों की सुविधाओं और कार्यस्थल से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुलिसकर्मियों की जायज समस्याओं का नियमानुसार जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए।
लाइन डे के दौरान पुलिस अधीक्षक का यह निरीक्षण पुलिसकर्मियों के साथ संवाद और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।











