झारखंड में JPSC और JSSC की कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन अब बातचीत के दौर में पहुंच गया है। रांची में सरकार और आंदोलनरत छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के बीच हाईलेवल बैठक हुई। बैठक के बाद छात्रों ने सरकार को अपनी मांगों पर फैसला लेने के लिए 10 अगस्त तक का समय दिया है।