हल्दिया में जलभराव का मंत्री अग्निमित्रा पाल ने लिया जायजा

हल्दिया में भारी बारिश और जलभराव से प्रभावित इलाकों का राज्य मंत्री अग्निमित्रा पाल ने मंगलवार को दौरा किया। उन्होंने दुर्गाचक, सुताहाटा और रानीचक समेत कई क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

मंत्री ने कहा कि सरकार राहत और बचाव कार्य में लगातार जुटी हुई है। जलभराव से निपटने के लिए एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दी गई है, जबकि प्रभावित परिवारों के लिए 10 हजार तिरपाल भेजे जा चुके हैं।

बारिश के कारण मिट्टी के घर की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना पर अग्निमित्रा पाल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

दौरे के दौरान मंत्री ने पिछली सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद जलभराव और राहत व्यवस्था को लेकर पर्याप्त काम नहीं किया गया। अग्निमित्रा पाल ने कहा कि मौजूदा सरकार प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए तेजी से कदम उठा रही है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *