सावधान! किसी और के नाम के टिकट पर ट्रेन में किया सफर तो होगी कार्रवाई, 6 महीने तक की जेल
अगर आप किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर जारी रेलवे टिकट लेकर ट्रेन में सफर करने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। ऐसा करना आपको महंगा पड़ सकता है।
भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक, किसी अन्य व्यक्ति के नाम जारी टिकट पर यात्रा करने पर टिकट जब्त किया जा सकता है। इसके साथ ही यात्री से पूरा किराया और कम से कम 500 रुपये का जुर्माना वसूला जा सकता है।
अगर यात्री निर्धारित राशि का भुगतान नहीं करता है, तो मामले में कानूनी कार्रवाई हो सकती है। ऐसे मामलों में 6 महीने तक की जेल, 2 हजार रुपये तक का जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है।
हालांकि, कुछ परिस्थितियों में रेलवे के नियमों के तहत टिकट को दूसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर कराया जा सकता है। इसलिए किसी रिश्तेदार या परिचित के टिकट पर सीधे यात्रा करने के बजाय पहले रेलवे के निर्धारित नियमों के अनुसार टिकट ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है।
यानी ट्रेन में सफर करने से पहले टिकट पर दर्ज नाम जरूर जांच लें, वरना छोटी सी लापरवाही आपको कानूनी परेशानी में डाल सकती है।











