साहिल लोचब के साथ कथित पुलिस बर्बरता के मामले में राहुल गांधी आज उनके समर्थन में सामने आए।

राहुल गांधी साहिल लोचब के साथ संसद मार्ग स्थित DCP कार्यालय पहुंचे और 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुई घटना को लेकर FIR दर्ज कराने की मांग की।

आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान साहिल पर पैलेट गन से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुए। बताया जा रहा है कि छर्रों की वजह से उनकी एक आंख की रोशनी पर भी खतरा है।

राहुल गांधी ने इस कार्रवाई को लेकर सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रहे छात्रों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई स्वीकार नहीं की जा सकती।

उन्होंने पूरे मामले में FIR दर्ज करने के साथ न्यायिक जांच और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

राहुल गांधी ने कहा कि साहिल अकेले नहीं हैं, बल्कि उनके जैसे हर छात्र को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी।

अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस FIR दर्ज करती है या नहीं और कथित पुलिस कार्रवाई की जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *