टीवी एक्ट्रेस अशिता धवन का छलका दर्द
टीवी की दुनिया में 22 साल का लंबा सफर… कई यादगार किरदार और लंबा अनुभव। लेकिन आज यही सफर अशिता धवन के लिए चिंता की वजह बना हुआ है।
एक इंटरव्यू में अशिता धवन ने बताया कि वह करीब एक साल से घर पर हैं और उन्हें लगातार काम की तलाश है। उनके मुताबिक, जो ऑफर मिल रहे हैं, उनमें या तो फीस बेहद कम होती है या फिर ऐसे प्रोजेक्ट होते हैं, जिनमें बोल्ड सीन्स की मांग रहती है।
अशिता ने साफ कहा कि दो बच्चों की मां होने के नाते वह इस तरह के रोल करने में सहज नहीं हैं। उन्होंने बताया कि एक बार बोल्ड सीन से इनकार करने के बाद उन्हें मेकर्स की नाराजगी भी झेलनी पड़ी थी।
अशिता का कहना है कि वह काम करना चाहती हैं, लेकिन अपनी सीमाओं और पसंद के साथ समझौता नहीं करना चाहतीं।
अब 22 साल के करियर के बाद उनका यह बयान टीवी इंडस्ट्री में काम और कलाकारों की पसंद को लेकर एक नई बहस जरूर छेड़ रहा है।











