ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर कुरूम हाट में शांति समिति की बैठक, भाईचारा बनाए रखने पर जोर

कटिहार जिले के बलिया बेलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरूम हाट में आगामी ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पर्व के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी से आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की गई।

बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन और पुलिस का सहयोग करते हुए ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर शांति एवं सद्भाव कायम रखने की बात कही।

अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *