TMC के बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट से झटका! 20 सांसदों को नोटिस

तृणमूल कांग्रेस (TMC) से अलग होकर NCPI में विलय करने वाले 20 सांसदों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों को नोटिस जारी किया है।

यह कार्रवाई तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की ओर से दाखिल याचिका पर हुई है। याचिका में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भी पक्ष बनाया गया है।

याचिका में मांग की गई है कि इन सांसदों के खिलाफ दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई की जाए और उनकी संसद सदस्यता रद्द की जाए। अभिषेक बनर्जी की ओर से आरोप लगाया गया है कि संबंधित सांसदों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।

अब सुप्रीम कोर्ट की ओर से नोटिस जारी होने के बाद इस मामले ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले की अगली सुनवाई में सांसदों और संबंधित पक्षों का जवाब महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *