AAP की सरकार बनी तो E20 पेट्रोल पर लगेगा बैन! केजरीवाल का बड़ा ऐलान

गोवा में E20 पेट्रोल को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। E20 पेट्रोल के खिलाफ आयोजित टाउनहॉल कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा कि अगर गोवा में 10 मार्च के चुनावी नतीजों के बाद AAP की सरकार बनती है, तो सरकार बनने के 5 दिनों के भीतर E20 पेट्रोल की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी।

केजरीवाल ने E20 यानी 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि इसके इस्तेमाल से वाहनों के इंजन पर असर पड़ रहा है और लोगों को कम माइलेज मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि E20 पेट्रोल को लेकर वाहन मालिकों के बीच कई तरह की परेशानियां सामने आ रही हैं। ऐसे में आम लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए उनकी सरकार बनने पर इस पर तत्काल फैसला लिया जाएगा।

केजरीवाल के इस बयान के बाद E20 पेट्रोल का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है। AAP ने इसे वाहन मालिकों और आम जनता से जुड़ा मुद्दा बताते हुए सरकार की नीति पर सवाल उठाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *