ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर कटिहार में पुलिस अलर्ट, मनिहारी में SDPO के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च,
कटिहार, 25 अगस्त 2026। आगामी ईद मिलाद-उन-नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर कटिहार पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मंगलवार को मनिहारी थाना क्षेत्र में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मनिहारी (SDPO) के नेतृत्व में पुलिस बल ने विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुलिस ने पर्व के दौरान शांति एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अफवाह, असामाजिक गतिविधि या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है।
कटिहार पुलिस की ओर से आम लोगों से अपील की गई है कि पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को दें।











