छात्र न्याय सत्याग्रह के मंच पर पहुंचे चिराग पासवान, छात्रों की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का दिया भरोसा

पटना में चल रहे छात्र न्याय सत्याग्रह के मंच पर माननीय सांसद श्री चिराग पासवान पहुंचे और छात्र नेता दिलीप कुमार से मुलाकात कर छात्रों की प्रमुख समस्याओं एवं मांगों को विस्तार से सुना।

इस दौरान छात्र हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सांसद को ज्ञापन सौंपा गया। छात्रों ने TRE-4 में एकल परीक्षा कराने, CDP हटाने, Negative Marking समाप्त करने सहित BSSC, लाइब्रेरियन और दारोगा बहाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग रखी।

छात्रों ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाना जरूरी है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने सांसद के समक्ष अन्य छात्र हित की मांगों को भी रखा।

सांसद चिराग पासवान ने छात्रों की बातों को गंभीरता से सुना। उन्हें सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से इन मांगों को मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी तक पहुंचाने का आग्रह किया गया।

छात्र न्याय सत्याग्रह के मंच पर सांसद के पहुंचने से आंदोलन कर रहे छात्रों में उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *