पटना सिटी में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, तेजस्वी यादव ने की शिरकत; दिया अमन और भाईचारे का संदेश
पटना सिटी। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश यानी ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर अंजुमन-ए-मोहम्मदिया की ओर से पटना सिटी में जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया। शांतिपूर्ण माहौल में निकले इस भव्य जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया।
जुलूस में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। उन्होंने जुलूस में शिरकत कर अकीदतमंदों का स्वागत किया और आयोजन के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। इस दौरान उन्होंने प्रेम, अमन, शांति, मानवता और भाईचारे का संदेश दिया।
जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। आयोजन के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से भी आवश्यक इंतजाम किए गए। ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर निकाले गए इस जुलूस के माध्यम से आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति का संदेश देने की अपील की गई।










