प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, पटना और बांकीपुर की समस्याओं पर हुई चर्चा

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से मुलाकात कर पटना और बांकीपुर क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह बैठक डीजीपी के साथ हुई पिछली बैठक का फॉलोअप थी।

बैठक में पटना के राशन कार्डधारकों को 5 किलो अनाज उपलब्ध कराने, स्मार्ट सिटी के तहत नाली, गली, स्ट्रीट लाइट, वेंडिंग जोन और ड्रेनेज से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रशांत किशोर के मुताबिक, मुख्य सचिव ने जल्द ही संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर राशन से जुड़ी समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। वहीं, पटना नगर निगम के साथ मिलकर शहर की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में काम शुरू करने की बात भी कही गई।

प्रशांत किशोर ने बातचीत को सकारात्मक बताते हुए कहा कि इन मुद्दों के समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर आगे आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *