रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी भीड़, ट्रैफिक पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था

कटिहार। रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ गई है। भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। शहीद चौक सहित शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मियों ने ट्रैफिक व्यवस्था संभालते हुए लोगों को यातायात नियमों का पालन कराया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में यातायात थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल, अपार्थना अध्यक्ष दिनेश कुमार सहित अन्य यातायात पुलिसकर्मियों की टीम अलग-अलग स्थानों पर तैनात रही।

रक्षाबंधन को लेकर बाजारों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ती भीड़ के बीच पुलिसकर्मी लगातार यातायात को नियंत्रित करते दिखे, ताकि लोगों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े और यातायात सुचारु रूप से चलता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *