रक्षाबंधन पर नन्ही छात्राओं ने एसपी कटिहार की कलाई पर बांधी राखी, लिया आशीर्वाद

कटिहार: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नन्ही छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक, कटिहार की कलाई पर स्नेह और अपनत्व के साथ राखी बांधी। छात्राओं ने एसपी को राखी बांधकर शुभेच्छा एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प की भावना देखने को मिली। पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भावुक एवं आत्मीय अवसर पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं अपनत्व के रिश्ते को भी मजबूत करने वाला रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *