रक्षाबंधन पर ‘अभया ब्रिगेड’ को मिली नई जिम्मेदारी, पुलिस दीदी पेट्रोलिंग टीम को दिखाई हरी झंडी

कटिहार, 28 अगस्त 2026: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर पुलिस केंद्र, कटिहार में पुलिस दीदी पेट्रोलिंग टीम (अभया ब्रिगेड) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। परिचारी प्रवर श्री शशि कुमार ने टीम को फ्लैग ऑफ किया।

इस अवसर पर परिचारी प्रवर ने पुलिस दीदी टीम को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता और सहायता के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

‘अभया ब्रिगेड’ के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने तथा उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

कटिहार पुलिस ने दोहराया कि महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *