कटिहार पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ जारी, 86 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे

कटिहार, 28 अगस्त 2026: बिहार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत कटिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी एवं गुम हुए 86 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किए जा रहे हैं।

कटिहार पुलिस की ओर से बताया गया कि जिले के सभी थानों के अपर थानाध्यक्षों एवं तकनीकी अनुसंधान टीम के सहयोग से गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए 86 मोबाइल बरामद किए।

बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, इससे पहले ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 9 बार मोबाइल वितरण किया जा चुका है, जिसमें कुल 1,500 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को लौटाए गए थे। अब तक कुल 1,586 मोबाइल फोन बरामद कर वितरित किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ 50 लाख रुपये है।

कटिहार पुलिस की इस पहल से मोबाइल खोने वाले लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट रही है। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के जरिए गुम मोबाइल बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने का अभियान लगातार जारी रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *