रोशना थाना को मिला नया भवन, एसपी कटिहार ने किया विधिवत शुभ उद्घाटन

कटिहार, 28 अगस्त 2026: पुलिस अधीक्षक, कटिहार ने शुक्रवार को रोशना थाना के नवनिर्मित भवन का विधिवत शुभ उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।

नए थाना भवन के निर्माण से पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध होगा। वहीं, आम लोगों को भी पुलिस से संबंधित सेवाएं प्राप्त करने में अधिक सुविधा मिलेगी।

नवनिर्मित भवन से थाना की कार्यप्रणाली को और व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *