कृति सेनन ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, रक्षाबंधन पर बहन नुपूर संग शेयर की तस्वीर

रक्षाबंधन के मौके पर एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपनी बहन नुपूर सेनन के साथ तस्वीर शेयर की। तस्वीर में दोनों बहनों के हाथों में राखी बंधी नजर आई।

इस पोस्ट के जरिए कृति ने अपने रक्षाबंधन से जुड़े एक विज्ञापन को लेकर हुए विवाद पर भी तंज कसा। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि जब तक राखी की ‘फैशन कमेटी’ की बैठक जारी है, तब तक हम उन चीजों पर ध्यान दे रहे हैं जो सच में मायने रखती हैं।

दरअसल, कृति के रक्षाबंधन विज्ञापन में उनके कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी। विवाद बढ़ने के बाद विज्ञापन को हटा दिया गया था। अब रक्षाबंधन के मौके पर कृति की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *