कृति सेनन के विज्ञापन पर विवाद, अब उर्वशी रौतेला ने भी जताई नाराजगी
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बढ़ता जा रहा है। कंगना रनौत के बाद अब एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी विज्ञापन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उर्वशी ने कहा कि क्रिएटिविटी के नाम पर सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन करोड़ों लोगों की आस्था, परंपरा और भावनाओं से जुड़ा पवित्र त्योहार है। ऐसे में आजादी और प्रचार के नाम पर एक दायरा तय होना जरूरी है।
उर्वशी ने सांस्कृतिक जागरूकता को जरूरी बताते हुए कहा कि विज्ञापन और क्रिएटिव कंटेंट बनाते समय लोगों की धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।
अब कृति सेनन के इस विज्ञापन को लेकर बॉलीवुड की दो अभिनेत्रियों की प्रतिक्रिया सामने आने के बाद विवाद और चर्चा दोनों तेज हो गई है।











