नेपाल की बाढ़ में बहकर आया बैंक लॉकर, लूटने की मची होड़; 29 गिरफ्तार
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।
त्रिशूली नदी के किनारे बाढ़ के पानी के साथ एक बैंक लॉकर बहकर पहुंच गया। लॉकर मिलने के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और कथित तौर पर उसे तोड़कर कैश निकालने की होड़ मच गई।
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस और सशस्त्र प्रहरी बल की संयुक्त टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर आरोपियों के कब्जे से 92 लाख 68 हजार 505 नेपाली रुपये बरामद किए हैं।
वहीं, इसी दौरान एक महिला से कथित तौर पर बाल खींचकर बालियां छीनने के मामले में भी कुछ युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
बाढ़ की तबाही के बीच सामने आई इस घटना ने राहत और बचाव के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
बाढ़ के बीच बहकर आया लॉकर, कैश के लिए मची लूट और अब पुलिस की बड़ी कार्रवाई।











