रक्षाबंधन पर बजरंग दल दुर्गा वाहिनी ने यातायात पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधी राखी
रक्षाबंधन पर बजरंग दल दुर्गा वाहिनी ने यातायात पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधी राखी
कटिहार: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर किसी भाई की कलाई सूनी न रहे, इसी उद्देश्य से बजरंग दल दुर्गा वाहिनी की महिला कार्यकर्ताओं की ओर से यातायात पुलिसकर्मियों को राखी बांधी गई।
शहीद चौक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दुर्गा वाहिनी की महिलाओं ने यातायात व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भी बहनों की सुरक्षा और सम्मान का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से बहन-भाई के पवित्र रिश्ते के साथ-साथ समाज में सुरक्षा, सेवा और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। यातायात पुलिसकर्मियों ने इस पहल की सराहना करते हुए दुर्गा वाहिनी की महिलाओं का आभार जताया।











