गांधी जयंती कटिहार

गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर डीएम-एसपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

कटिहार। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार समेत जिले के वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर डीएम आशुतोष द्विवेदी ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने अपने जीवन में स्वच्छता को विशेष महत्व दिया। उनके आदर्शों को केवल स्मरण करने के बजाय दैनिक जीवन और कार्यशैली में अपनाने की आवश्यकता है। वहीं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से सीख लेने की बात कहते हुए उन्होंने उनकी ईमानदारी, सादगी और दृढ़ निश्चय को प्रेरणादायी बताया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार सहित उप विकास आयुक्त डॉ. नेहा, नगर आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी एवं अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, स्वच्छता एवं जनसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट: KTN News Desk
Published: 01 October 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *