गांधी जयंती पर शहीद चौक में डीएम-एसपी समेत अधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

कटिहार। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को शहीद चौक स्थित महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार समेत जिले के वरीय पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में आमजनों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने अपने जीवन और विचारों में स्वच्छता को विशेष महत्व दिया था। गांधी जी के विचारों और आदर्शों को केवल स्मरण करने तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें अपने आचरण और दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में एसपी परिचय कुमार ने भी गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त डॉ. नेहा, नगर आयुक्त कटिहार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण समेत बड़ी संख्या में जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी एवं आमजन मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, स्वच्छता और जनसेवा के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट: KTN News Desk
Published: 02 October 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *