कटिहार में लंबित मामलों पर एसपी की नजर, अनुसंधानकर्ताओं को समय पर जांच पूरी करने का निर्देश।

साक्ष्य संकलन और वैज्ञानिक अनुसंधान पर जोर, समयबद्ध तरीके से जांच पूरी कर पीड़ितों को न्याय दिलाने का निर्देश

कटिहार: जिले में लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन और अनुसंधान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय है। इसी क्रम में बुधवार, 18 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कटिहार श्री परिचय कुमार ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कांडों के अनुसंधान की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान एसपी ने विभिन्न मामलों में अनुसंधान कर रहे पुलिस पदाधिकारियों को कांडों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने साक्ष्यों के संकलन, वैज्ञानिक अनुसंधान और सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही लंबित मामलों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को अपने-अपने कांडों की जांच गंभीरता और समयबद्ध तरीके से पूरी करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुसंधान में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके और अपराध में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Report by – Aamir khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *