कटिहार: बरारी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भैसदीरा में गैस सिलेंडर और बर्तन चोरी, CCTV में कैद हुए चोर

कटिहार के बरारी प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भैसदीरा में चोरों ने रसोईघर का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर समेत कई रसोई सामग्री चोरी कर ली। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

कटिहार, बरारी: बरारी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भैसदीरा में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने विद्यालय के रसोईघर का हैंडल लॉक तोड़कर दो गैस सिलेंडर समेत कई रसोई सामग्री चोरी कर ली। घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है।विद्यालय परिसर में लगे CCTV कैमरे में दो संदिग्ध युवक चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए कैद हुए हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी पहचान में जुटी है।प्रधानाध्यापक वीरेन्द्र सिंह ने बरारी थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि रसोईघर से दो भरे गैस सिलेंडर, दो बाल्टी, एक तसला, 20 थालियां, एक बड़ी हांडी सहित अन्य रसोई सामग्री चोरी हो गई है, जिससे विद्यालय को आर्थिक नुकसान पहुंचा है।घटना की सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार सिंह और एमडीएम प्रभारी को भी दे दी गई है। वहीं विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रात्रि प्रहरी अविनाश कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है।बरारी थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *