नेपाल की तबाही पर खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, भारतीयों की सुरक्षित वापसी की मांग

नई दिल्ली, 29 अगस्त 2026: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नेपाल के प्रभावित लोगों के लिए तत्काल मानवीय और राहत सहायता सुनिश्चित करने की मांग की है।

खड़गे ने पत्र में कहा कि नेपाल सरकार के साथ समन्वय कर प्रभावित लोगों तक भोजन, दवाइयां, आश्रय और अन्य जरूरी सहायता पहुंचाई जाए। साथ ही नेपाल के अलग-अलग हिस्सों में फंसे भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों के लिए बचाव एवं निकासी अभियान तेज करने और उनकी सुरक्षित व जल्द भारत वापसी के लिए आवश्यक इंतजाम करने का अनुरोध किया।

खड़गे ने विदेश मंत्रालय की जानकारी का हवाला देते हुए करीब 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाने पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की सुरक्षा और जल्द वापसी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

इसके अलावा खड़गे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी अलग पत्र लिखकर जरूरत के अनुसार नेपाल में NDRF की टीमें तैनात करने और राहत-बचाव अभियान में सहायता देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *