प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव और DGP से की मुलाकात, बांकीपुर की जनसमस्याओं पर हुई चर्चा
पटना: पुराने सचिवालय में जन सुराज के सूत्रधार एवं बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने आज बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और डीजीपी विनय कुमार से मुलाकात की। इस दौरान बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य रूप से शहर में जाम की समस्या, ड्रेनेज व्यवस्था, PDA सिस्टम समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दे अधिकारियों के समक्ष उठाए गए। विधायक की ओर से इन समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई।
बताया गया कि विधायक बनने के बाद प्रदेश के शीर्ष अधिकारियों के साथ प्रशांत किशोर की यह दूसरी महत्वपूर्ण बैठक है। जन सुराज की ओर से कहा गया कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन के बीच लगातार संवाद होने से जनता की समस्याओं का बेहतर और प्रभावी समाधान संभव है।
बांकीपुर की जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने और उनके समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रखने की बात भी कही गई।











