कटिहार में सुधानी-तेलता थाना को मिला नया भवन, मजबूत होगी पुलिसिंग व्यवस्था
कटिहार में पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। 27 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक, कटिहार ने सुधानी थाना और तेलता थाना के नवनिर्मित भवनों का विधिवत शुभ उद्घाटन किया।
इस मौके पर पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। दोनों थाना भवनों के नए और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा।
वहीं, आम लोगों को पुलिस से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराने में भी सहूलियत होगी। नए थाना भवनों से क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ आमजनों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

पुलिस प्रशासन की इस पहल से सुधानी और तेलता थाना क्षेत्रों में सुरक्षा एवं पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।











