सुखासन छठ घाट

बरारी के दुर्गापुर गांव में सरकारी राशि से बने छठ घाट की बदहाली पर उठे सवाल, छठ महापर्व के मौके पर भी नहीं हुई साफ-सफाई

लाखों की लागत से बना छठ घाट बदहाल, न रंग-रोगन हुआ न साफ-सफाई; आखिर किसके लिए बना घाट?

बरारी के दुर्गापुर पंचायत में  सरकारी राशि से बने छठ घाट की बदहाली पर उठे सवाल, छठ महापर्व के मौके पर भी नहीं हुई साफ-सफाई

कटिहार। बरारी प्रखंड क्षेत्र के दुर्गापुर पंचायत में में लाखों रुपये की लागत से निर्मित छठ घाट इन दिनों बदहाली का शिकार है। छठ महापर्व के मौके पर जहां घाटों की साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट की जा रही है, वहीं दुर्गापुर पंचायत में स्थित इस घाट की स्थिति कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। घाट पर अब तक न तो साफ-सफाई कराई गई है और न ही रंग-रोगन का काम हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों के बीच सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इस घाट का निर्माण किस उद्देश्य से कराया गया था?

ग्रामीणों के मन में कई सवाल हैं। यदि इस घाट पर प्रत्येक वर्ष छठ पूजा होती है, तो महापर्व के मौके पर अब तक इसकी सफाई क्यों नहीं कराई गई? वहीं, यदि यहां छठ पूजा नहीं होती है, तो फिर सरकारी राशि खर्च कर घाट का निर्माण कराने की आवश्यकता क्यों पड़ी? आखिर इस घाट का उपयोग कब और कौन करेगा?

सरकारी राशि से बने सार्वजनिक घाट की बदहाली स्थानीय व्यवस्था और रखरखाव पर भी सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए घाट की साफ-सफाई और मरम्मत की दिशा में पहल करेंगे, ताकि सरकारी योजना का वास्तविक लाभ आम लोगों को मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *